प्रियंका चोपड़ा को याद दिलाई घर के खाने का बोनी कपूर और खुशी कपूर ने
त्वरित खबरे :

25/अगस्त/2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं. Priyanka Chopra काफी दिनों से अपनी ससुराल वालों के साथ विदेश में ही रह रहीं हैं. लेकिन वो अपने देश को भुली नहीं हैं. विदेश में प्रियंका इंडियन फूड्स को काफी मिस करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें इंडियन फूड नजर आ रहा है.

इसके साथ ही प्रियंका ने Boney Kapoor और Khushi Kapoor को टैग करते हुए धन्यवाद दिया है. दरअसल, Boney Kapoor और Khushi Kapoor ने उन्हें घर का खाना चखाने के साथ याद दिला दिया है. जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है और उन्हें शुक्रिया कहा है. प्रियंका ने खाने की तस्वीर शेयर की है.

बता दें कि Priyanka Chopra ने पोहा, खाखरा और अलग तरह की नमकीन की तस्वीर पर शेयर की है. ये सारा खाने का सामान टेबिल पर रखा हुआ है. प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- घर के स्वाद के लिए बोनी कपूर और खुशी कपूर शुक्रिया. बहुत दयालु.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations