राजनांदगांव 30 सितम्बर 2022।
भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 में प्री- मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए नेशनल स्कालरशिप आवेदन एवं वैरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। प्री-मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए 30 सितम्बर 2022 तक तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक और मेरिट कम-मीन्स के लिए 31 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक संस्था में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन कराकर आवेदन सत्यापन करते हुए कार्यालय कलेक्टर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग राजनांदगांव में जमा करना अनिवार्य होगा।

Facebook Conversations