प्रधानमंत्री आवास योजना : जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण,
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बोले हितग्राहियों से आवास संबंधी कार्य के लिए कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं

बेमेतरा 01 दिसंबर 2024/- जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत नारायणपुर, टेमरी, अमलडीहा, परसदा, अमोरा एवं घुरसेना में शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति का निरीक्षण किया गया। 

  निरीक्षण के दौरान, पूर्व वर्ष में स्वीकृत अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने कहा वहीं, नवीन स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों को तीन माह के भीतर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत नारायणपुर और टेमरी में आवास निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई, जिसके लिए संबंधित पंचायतों में कार्यरत आवास मित्रों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनके कार्य की सराहना की, साथ ही, हितग्राहियों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत किसी भी प्रकार के कार्य के लिए कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। निर्माणाधीन आवास का जियोटैग शासन द्वारा नियुक्त कर्मचारी द्वारा निःशुल्क किया जाएगा।

 ग्राम पंचायत अमोरा में नवीन स्वीकृत आवासों में अप्रारंभ आवासों की संख्या अधिक पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, आवास मित्र की कार्यप्रगति में कमी के चलते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नवागढ़ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशासन की यह पहल ग्रामीण हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराने और योजना के उद्देश्यों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations