परदेशी सिद्धार्थ कोमल जनसम्पर्क विभाग के सचिव बनाए गए
रायपुर। परदेशी सिद्धार्थ कोमल जनसम्पर्क विभाग के सचिव बनाए गए हैं। वहीं एस. भारतीदासन को आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क एवं छत्तीसगढ़ संवाद के पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
परदेशी सिद्धार्थ कोमल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रभारी सचिव पद के अलावा लोक निर्माण, विमानन एवं खनिज विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी पूर्व की तरह संभालेंगे। वहीं भारतीदासन के पास मुख्यमंत्री के विशेष सचिव, कृषि, नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी के नोडल अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ गो धन न्याय योजना का अतिरिक्त प्रभार पूर्ववत् रहेगा।
तुलिका प्रजापति को कृषि विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

Facebook Conversations