पंचायत की राशि की हेराफेरी  : तत्कालीन सरपंच और सचिव पर FIR दर्ज
त्वरित खबरे

बुरहानपुर २८ अप्रैल 

 मध्यप्रदेश के बुरहहानपुर में बीजेपी नेता और ग्राम पंचायत एमागिर्द के तत्कालीन सरपंच अजहर उल हक और सचिव योगेश महाजन पर एफआईआर दर्ज की हई है। पुलिस जांच में लगी हुई है।

दरअसल, सरपंच और सचिव के खिलाफ 2010 से 2015 कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार करने की शिकायत मिली थी। मध्यप्रदेश विधानसभा में भी मुद्दा उठा था। इसके बाद 6 सदस्यी जांच दल का गठन किया गया। जांच में वित्तीय अनियमितता सही मिलने पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 201,120ब, 34 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धार 13 के तहत केस दर्ज की गई है।

बता दें कि अजहर उल हक बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के वर्तमान जिलाध्यक्ष हैं। अजहर उल हक सरपंच रहते हुए अपने कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार किया था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations