राजनांदगांव। ग्राम पंचायत जोशीलमती में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत नवनिर्मित पक्के आवास में हितग्राही का गृह प्रवेश कराया गया। नए घर में प्रवेश के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गृह प्रवेश कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती गोमती साहू, उप सरपंच चित्रांगन साहू, सचिव अंजोरी राम चंद्रवंशी और रोजगार सचिव देवकुमार निषाद सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध होने पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि पक्के मकान का सपना पूरा होना परिवारों के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे उनके जीवन में स्थायित्व एवं सुरक्षा बढ़ेगी।
इस अवसर पर जगनू नेताम, जयपाल, उमेश साहू, मेनका साहू, खोमलता साहू, गीता साहू, सवाना साहू, शारदा चंद्रवंशी, बसंती साहू, दीपा, धनसीर बाई और मनीषा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आवास योजना के तहत मिल रहे लाभ के लिए खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का घर मिल रहा है। गृह प्रवेश के दौरान गांव में उत्साह का माहौल रहा।

Facebook Conversations