PKL 8:शुरुआती मुकाबले में यू मुंबा का सामना बेंगलुरु बुल्स से
प्रो कबड्डी लीग 22 दिसंबर से बेंगलुरु में शुरू होने जा रही है।यह इस लीग का आठवां सीजन होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इस बार स्टेडियमों में फैंस की एंट्री बंद रहेगी और सभी खिलाड़ियों को बायो-बबल में रहना होगा। 2 साल के लंबे अंतराल के बाद होने वाले पीकेएल के आठवें सीजन को लेकर हर कोई काफी उत्साहित नजर आ रहा है।

इस साल PKL के फॉर्मेट में काफी बदलाव किया गया है| लीग के इतिहास में पहली बार 1 दिन में तीन मैच होने वाले हैं|टूर्नामेंट के पहले दिन ही ट्रिपल हेडर मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें कि 22 दिसंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा।पहला मुकाबला यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा इस हफ्ते प्रो कबड्डी लीग में टोटल 12 मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले चारों दिन ट्रिपल हेडर मैच होने वाला है, और सभी टीमें अपने दो- दो मुकाबले इसी बीच खेलने वाली है।
इस हफ्ते होने वाले मुकाबले
22 दिसंबर 2021
1- यू मुंबा vs बेंगलुरु बुल्स
2- तेलुगु टाइटंस vs तमिल थलाइवाज
3- बंगाल वॉरियर्स vs यूपी योद्धा
23 दिसंबर 2021
4- गुजरात जायंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
5- दबंग दिल्ली vs पुनेरी पलटन
6- हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स
24 दिसंबर 2021
7- यू मुंबा vs दबंग दिल्ली
8- तमिल थलाइवाज vs बेंगलुरु बुल्स
9- बंगाल वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स
25 दिसंबर 2021
10 - पटना पाइरेट्स vs यूपी योद्धा
11- पुनेरी पलटन vs तेलुगु टाइटंस
12-जयपुर पिंक पैंथर्स vs हरियाणा स्टीलर्स
किस चैनल पर देख सकेंगे
प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल पर होगा ।इनमें स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी HD, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 HD,स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ चैनल शामिल है।
अगर आप इस सीजन का लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो इसका भी ऑप्शन आपके पास मौजूद है ।आप डिजनी +हॉटस्टार पर मैच की लाइव देख सकते हैं।मैच देखने के लिए इस एप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

Facebook Conversations