फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने चलाया व्यापक अभियान....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

* *फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने चलाया व्यापक अभियान* 

- *सुबह-सुबह किया गया वारंटियों को गिरफ्तार* 

- *26 स्थायी एवं 40 गिरफ्तारी कुल 66 वारण्टियों को किया गया गिरफ्तार* 

- *सभी वारण्टियों को न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल* 

-0-

जिले के थानों में पंजीबद्ध प्रकरणों में न्यायालयों से जारी *स्थायी एवं गिरफ्‌तारी वारण्ट के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 12.12.2025 की प्रातः गश्त* में अभियान चलाया गया। कौमिंग गश्त में *26 स्थायी वारण्टियों एवं 40 गिरफ्‌तारी वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया* l

        जिसमें स्थायी *थाना दुर्ग में 4, पुरानी भिलाई, जामुल, स्मृति नगर व नंदिनी में 3-3, सुपेला, भिलाई नगर भिलाई भट्टी में 2-2, कुम्हारी, वैशाली नगर, मोहन नगर व अमलेश्वर में 1-1* वारंट तामील किया गया l

           उसी क्रम में *गिरफ्तारी वारंट थाना निवाई में 6, छावनी व सुपेला में 5-5, दुर्ग में 4, मोहन नगर में 3, खुर्सीपार, वैशाली नगर, स्मृति नगर, भिलाई भट्टी, रानीतराई, अमलेश्वर व अंडा में 2-2, भिलाई नगर पुलगांव हुआ मचान दूर में 1-1 गिरफ्तारी वारंट* तमिल किया गया  l

         इसी प्रकार जिले में कुल 66 वारंटियों को तामील कर सभी वारंटियों का फिंगरप्रिंट लेकर न्यायालय पेश किया गया है। 

उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी के साथ ही उनके थाना/चौकी के बल को लगाया गया था, राजपत्रित अधिकारियों व्दारा लगातार मानिटरिंग की जा रही थी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations