राजनांदगांव। जिला संयुक्त सेवा भजन मानस मंडल ने अपने समस्त पदाधिकारियों की बैठक विगत दिनों लेकर पहलगाम में आंतकवादियों द्वारा पर्यटकों का नरसंहार कृत करने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही मृतक आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया गया। केन्द्र सरकार से मांग की है, दोषी आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाए।उक्त सभा में संघ के अध्यक्ष मनसुख सोनकर, अशोक सारथी, तीजराम साहू, मोहन सेन, परसादी साहू, विश्राम साहू, बाबूदास मानिकपुरी, मंगल यादव, राजाराम श्वेता, रमन यादव, मोजेश साहू, नारायण बघेल, गोपाल सारथी, नारायण साहू, सोनू शेण्डे, दम्मू भगत, श्रीमती संतोषी सोनकर, श्रीमती आशा सारथी, श्रीमती संतोषी सेन, श्रीमती शारदा सारथी, श्रीमती बिबलेश्वरी सोनकर, श्रीमती कुमारी बाई साहू, श्रीमती भारती सोनकर, श्रीमती चमेली बाई आदि शामिल हुए।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations