पाकिस्तानी किम कार्दशियन थीं कंदील बलोच:भाई ने बदनामी होने पर गला घोंटा, ऐलान किया था T-20 में भारत को हराया तो स्ट्रिप डांस करूंगी
TVARIT KHABREIN- MOHSIN KHAN REPORTING

आज अनसुनी दास्तान है पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच की। पाकिस्तान के छोटे से गांव की कंदील ने कभी मशहूर होने का ख्वाब देखा था। अपनी छोटी बहनों से वो अक्सर कहा करती थीं- "देखना बड़ी होकर हीरोइन बनूंगी और सारे शौक पूरे करूंगी, पूरी दुनिया मुझे जानेगी।"


बीतते सालों के साथ कंदील ने ये ख्वाब सच कर दिखाया, लेकिन अफसोस वो अपना सपना पूरा होते देखने के लिए इस दुनिया में नहीं रहीं। पाकिस्तान की किम कार्दशियन कही जाने वालीं कंदील ने कम उम्र में ही नाम, दौलत, शोहरत हासिल की, लेकिन इसके साथ उनके हिस्से कई विवाद भी आए।

पाकिस्तान जैसे पिछड़े देश में जहां महिलाओं को पर्दा करने की सख्त हिदायत थी, ऐसे देश में कंदील ने अपनी बोल्डनेस से बड़ी बहस छेड़ दी थी।

कंदील को धमकियां मिलने लगीं। मौत के डर के बीच 16 जुलाई 2016 को उनकी अपने ही घर में हत्या कर दी गई, कत्ल करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका भाई था। इस कत्ल की चर्चा पूरी दुनिया में हुई और फिर नए ऑनर किलिंग के बढ़ते मामले देखते हुए नए कानून लाने की मुहिम शुरू हुई।

आज अनसुनी दास्तान के 5 चैप्टर में पढ़िए पाकिस्तानी स्टार कंदील बलोच की गरीबी से निकलकर स्टार बनने और उनके विवादित कत्ल की स्याह कहानी-

1 मार्च 1990

पाकिस्तान के डेरा गाजी खान जिले के छोटे से गांव शाह सदर दिन में अनवर बीबी और मोहम्मद अजीम के घर कंदील बलोच का जन्म हुआ। असली नाम था फौजिया अजीम। कंदील के पिता किसान थे। उनकी कमाई से 7 बच्चों और परिवार का गुजारा मुश्किल था।

कंदील बलोच बचपन से ही आजाद ख्यालों की लड़की थीं, जिन्हें रिश्तेदारों या पड़ोसियों के घर जाकर टीवी देखने का बड़ा शौक था। उन्हें पढ़ाई का भी शौक था, लेकिन जिस घर में दो वक्त का खाना भी नसीब न हो, वहां परिवार स्कूल का खर्च कैसे उठाता। ऊपर से अब्बा भी लड़कियों को पढ़ाने के खिलाफ थे। नतीजतन कंदील को पढ़ने की इजाजत नहीं मिली

YOUR REACTION?

Facebook Conversations