ऑनलाइन चल रही वेस्टर्न एशिया यूथ चैंपियनशिप में राशि दूसरे क्रम पर
त्वरित ख़बरें - अमित पांडेय ब्यूरो प्रमुख राजनांदगाँव

ऑनलाइन चल रही वेस्टर्न एशिया यूथ चैंपियनशिप में राशि दूसरे क्रम पर

राजनांदगाँव |रायपुर ऑनलाइन चल रही वेस्टर्न एशिया यूथ चैंपियनशिप के 6 चक्रों पश्चात राजनांदगांव  की राशि वरुड़कर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए  5 अंक बनाकर  दूसरे क्रम पर चल रही है। अभी तक इनका मुकाबला श्रीलंका, ईरान  व भारत के खिलाड़ियों के साथ हुआ है। राशि पांचवे  चक्र में अपने ही हमवतन खिलाड़ी एरीना फीडे मास्टर दिव्या दिगम्बर से हार गई जिस कारण पूरे 6 अंक बटोरने में नाकामयाब रही अन्यथा 6 अंको के साथ संयुक्त रूप से  राशि शीर्ष पर रहती।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations