रायपुर. नया रायपुर के सेक्टर 30 अटल आवास कैंपस में गंदगी, अवैध पार्किंग, पानी समेत अन्य समस्याओं से रहवासी परेशान हैं. इन समस्याओं को दूर करने जनप्रतिनिधि भी कोई सुध नहीं ले रहे. आज सरपंच ने ग्रामीणों के साथ एनआरडीए के सीईओ को ज्ञापन सौंपा और जल्द समस्याओं को दूर करने की मांग की.
ज्ञापन में बताया गया कि सीवर लाइन जाम होने से कॉलोनी के सभी गार्डन और मकान के नीचे में गंदी बदबूदार पानी भर गया है. इसके चलते स्थानीय निवासियों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है. ग्राम पंचायत नवागांव खपरी के सरपंच सुजीत कुमार घिदौड़े संबंधित विभागों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नया रायपुर विकास प्राधिकरण को अनेकों बार पत्राचार कर समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, जिस पर आत तक कोई ध्यान नहीं दिया गया. समस्याओं का निराकरण नहीं होने से रहवासी बहुत परेशान हैं.

Facebook Conversations