नवोदय : प्रवेश के लिए 15842 ने दी परीक्षा
त्वरित खबरे

राजनांदगांव  5 may 2022 

जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ की 80 सीटों के लिए शनिवार को 114 केन्द्रों में परीक्षा ली गई। इसके लिए जिलेभर में 24 हजार 658 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था।

परीक्षा में केवल 15 हजार 842 बच्चे ही शामिल हुए। माना जा रहा है कि गर्मी की वजह से पालकों ने रिस्क नहीं उठाया होगा। 8 हजार 816 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे। शहरी क्षेत्र में ही 19 केन्द्र बनाए गए थे। शहरी क्षेत्र के केन्द्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 90 प्रतिशत तक रही।

कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा में बैठने बच्चों ने उत्साह दिखाया। शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि इस परीक्षा को लेकर पालक भी जागरूक हो रहे हैं और सीटें बढ़ाने की भी मांग हो रही है। अफसरों का कहना है कि बच्चों की अनुपस्थिति के कई कारण हो सकते हैं। देर शाम को डॉ बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक शाला में उत्तरपुस्तिकाओं को जमा किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations