नशे से दूर रहने का दिलाया युवाओं को संकल्प
त्वरित खबरे

अम्बागढ़ चौकी 6 जून 2022

जिला स्तरीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर अंबागढ़ चौकी के तीसरे दिन शनिवार को प्रथम सत्र की शुरुआत योग प्राणायाम एवं ध्यान से हुई। विशेष अतिथि जोन उपसमन्वयक जय प्रकाश सिन्हा थे। प्रशिक्षार्थियों का कर्मफल सिद्धांत के बारे में बताया गया कि हर व्यक्ति कर्म और उसके परिणाम से नहीं बच सकता।

कोई व्यक्ति कर्म से भी नहीं बच सकता कर्म करना उनको अनिवार्य है जो भी मानव जीवन में जन्म लिया है कर्म रहित नहीं रह सकते। कर्म का परिणाम भोगना ही पड़ता है। इसलिए कर्म हम ऐसे करें कि उसका परिणाम सुखद हो हितकर हो।

इसके बाद ब्रह्मचर्य साधना के बारे में बताया गया कि अपने शरीर में निहित ब्रह्मा तेज को संचित और सुरक्षित करके जीवन कैसे उन्नत और ऊर्जा वान बना जा सकता है, क्योंकि जब तक शरीर में ब्रह्म तेज की शक्ति संचित नहीं है तब तक हम किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं हो सकते।

चाहे आध्यात्मिक, सांसारिक, व्यावहारिक, व्यापारिक, किसी रूप में उन्नत व सफल नहीं हो सकते इसलिए हमारे शरीर के अंदर निहित उस देवीय ऊर्जा को संचित करना आवश्यक है। दूसरे सत्र में प्रशिक्षुओं को नशा,व्यसन मुक्ति के बारे में जानकारी दी गई। गुटखा, तंबाकू, शराब, गांजा, चरस तम्बाकू जैसे विभिन्न नशा की चपेट में बच्चे-बूढ़े, जवान, स्त्री-पुरुष हैं। बीमारियों के आगोश में आकर काल के गाल में समा जाते हैं और उनके परिवार के माता-पिता, पत्नी और बच्चें की दुर्दशा होती हैं के बारे में चित्रात्मक कार्यशाला हुई और युवाओं‌ को संकल्प कराया गया कि आज से हम नशा नहीं करेंगे।


.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations