नकटी विवाद पर AAP का प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान आज से: सभी 90 विधायकों से विधायक निवास के विरोध में मांगेगी समर्थन
त्वरित खबरें :अमित रिपोर्टिंग

नकटी, गांव में प्रस्तावित विधायक निवास निर्माण को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जाएगा और आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन जुटाया जाएगा।

AAP नेताओं के अनुसार, पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों के विधायकों से संपर्क कर नकटी में विधायक निवास निर्माण के विरोध में अपना समर्थन देने और हस्ताक्षर करने का आग्रह करेगी। पार्टी का दावा है कि यदि जनप्रतिनिधि जनता की भावनाओं के साथ हैं, तो उन्हें इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय सार्वजनिक करनी चाहिए।

पार्टी का कहना है कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की राय एकत्र कर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही मांग की जाएगी कि नकटी क्षेत्र में प्रस्तावित विधायक निवास निर्माण के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए और स्थानीय लोगों की भावनाओं एवं हितों को प्राथमिकता दी जाए।

AAP ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर स्थानीय नागरिकों की आपत्तियों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है। वहीं, पार्टी ने प्रदेशभर के लोगों से हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations