निकाय चुनाव की जंग में आमने सामने देवरानी-जेठानी, एक-दूसरे को दे रही टक्कर
त्वरित खबरे :

19/सितंबर/2022

 मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में निकाय चुनाव का बड़ा ही रोचक मुकाबला हो रहा है। पाली के वार्ड क्रमांक 07 में ‘सत्ता’ के लिए रिश्तों में मुकाबला हो रहा है। दरअसल, यहां देवरानी-जेठानी के बीच चुनावी जंग हो रही है। दोनों प्रतिद्वंद्वी बीजेपी-कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस से जेठानी तो बीजेपी से देवरानी चुनावी दंगल में उतरी हैं।

जेठानी के खिलाफ देवरानी

पारिवारिक रिश्तों में मशहूर देवरानी-जेठानी का रिश्ता उमरिया जिले के पाली नगरीय निकाय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पाली के वार्ड क्रमांक 07 पर जेठानी-देवरानी आमने-सामने चुनावी मैदान में उतरकर एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। दिलचस्प और रोचक मुकाबले में कांग्रेस ने बलराम प्रजापति की किरण प्रजापति को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजेपी ने छोटे भाई अर्जुन प्रजापति की पत्नी उषा प्रजापति को प्रत्याशी बनाया है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर दे रही है.

कांग्रेस पार्टी से चुनावी मैदान में उतरी किरण प्रजापति का कहना है कि मेरी देवरानी भी चुनावी मैदान में है। अब वार्ड की जनता का जिसे आशीर्वाद मिलेगा वही विजयी होगा। फैसला जनता के हाथ में है। हम अपने तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी उषा प्रजापति भी जीत का ताल ठोक रही हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations