30 सितंबर 2022
राजनांदगांव। स्टेशनपारा वार्ड नं. 12 निवासी लक्ष्मण स्वामी (बाबाजी) का गुरुवार शाम लगभग 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लक्ष्मण स्वामी मां सार्वजनिक शीतला मंदिर के मुखिया एवं पूर्व पार्षद थे। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपनेे पीछे एक पुत्र, एक पुत्री, नाती-पोते का परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा आज शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे लखोली स्थित मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।

Facebook Conversations