दुर्ग | आज राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय विभाग के द्वारा आयोजित नगर सुराज संगम के प्रबोधन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के समक्ष दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देश में दुर्ग शहर के स्ट्रीट लाइट के प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने में आ रही दिक्कतें को उनके समक्ष रखा और निगम में आने वाले समय मे आज की जनसंख्या के आधार पर नगर विकास के लिये राशि उपलब्ध करने और निगम के आय का जरिया कैसे बढ़े उसके लिए भी अपना सुझाव दिया और आज के प्रबोधन कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी जनप्रतिनिधियों को प्राप्त हुई, उसके लिए दुर्ग नगर निगम के महापौर श्रीमती अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा,और एम आई सी के सदस्यों देवनारायण चंद्राकर,शेखर चंद्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकार,नीलेश अग्रवाल,लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू,शिव नायक,शशि साहू,हर्षिता संभव जैन के द्वारा मंत्री जी को बधाई भी दिए।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations