नौकरी को ना हो परेशान, घर बैठे ऐसे कमाएं 5 लाख रुपये महीना
tvarit khabren - अमूल बिना किसी रॉयल्‍टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। यही नहीं, अमूल की फ्रेंचाइजी लेने का खर्च भी बहुत ज्‍यादा नहीं है।

नौकरी को ना हो परेशान, घर बैठे ऐसे कमाएं 5 लाख रुपये महीना

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण महामारी में आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसे पूरा करने को हर कोई कोशिश कर रहा है। संक्रमण काल में लाखों लोगों को नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा है। ऐसे में हर कोई पैसा कमाने की तलाश में जुटा है।

अगर आप भी पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बड़े ही काम आने वाली है। एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से बंपर कमाई कर सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अमूल के साथ बिजनेस करने का इस समय बड़ा मौका है। दरअसल, अमूल फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है।

 बिजनेस शुरू करने को होगा इतना खर्च

अमूल बिना किसी रॉयल्‍टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। यही नहीं, अमूल की फ्रेंचाइजी लेने का खर्च भी बहुत ज्‍यादा नहीं है। आप 2 लाख से लेकर 6 लाख रुपये खर्च करके अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। कारोबार की शुरुआत में ही अच्‍छा खासा फायदा कमाया जा सकता है। फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने लगभग 5-10 लाख रुपये की बिक्री हो सकती है। हालांकि, यह जगह पर भी निर्भर करता है।

 ऐसे लें फ्रेंचाइजी

अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है। पहली अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क की फ्रेंचाइजी और दूसरी अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी। अगर आप पहली वाली में निवेश करना चाहते हैं तो 2 लाख रुपये निवेश करने होंगे। अगर दूसरी फ्रेंचाइजी लेने का सोच रहे हैं तो 5 लाख का निवेश करना होगा। इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्‍योरिटी के तौर पर 25 से 50 हजार रुपये देने होंगे।

इतना मिलेगा कमीशन

इसमें एक मिल्‍क पाउच पर 2.5 प्रतिशत, मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स पर 10 प्रतिशत और आइसक्रीम पर 20 प्रतिशत कमीशन मिलता है। अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्‍ड आइसक्रीम, शेक, पिज्‍जा, सेंडविच, हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर 50 प्रतिशत कमीशन मिलता है। प्री-पैक्‍ड आइसक्रीम पर 20 प्रतिशत और अमूल प्रोडक्‍ट्स पर कंपनी 10 प्रतिशत कमीशन देती है।

वहीं, अगर आप अमूल आउटलेट लेते हैं तो आपके पास 150 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए।

अगर आप फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको Retail@Amul.Coop पर मेल करना होगा। इसके अलावा इस लिंक Http://Amul.Com/M/Amul-Scooping-Parlours पर जाकर भी जानकारी ली जा सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations