रायगढ़ में नाबालिग बालिका से छेड़खानी के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पीड़िता की मां ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 फरवरी की रात लगभग 11:30 बजे गांव के रोहन उरांव और पवन कुमार मिंज घर के पीछे से मकान में घुस आए और सो रही नाबालिग से गलत नीयत से छेड़खानी करने लगे। बालिका के चिल्लाने पर परिजन जाग गए और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी घर के भीतर छिप गए, लेकिन पड़ोसियों द्वारा पकड़ने का प्रयास किए जाने पर वे हाथ छुड़ाकर जंगल की ओर भाग निकले। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की।
गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके बाद दोनों आरोपी—रोहन उरांव (20 वर्ष) पिता दिलबंधु उरांव और पवन कुमार मिंज (25 वर्ष) पिता स्व. जोहन मिंज, निवासी उर्दना, थाना सिटी कोतवाली—को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय में प्रस्तु

Facebook Conversations