नाबालिग के अपहण का मामलाः चार आरोपी गिरफ्तार, 12वीं की छात्रा को भगाकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे आरोपी
त्वरित खबरे

 बालाघाट  सितम्बर 1, 2022

बालाघाट के परसवाड़ा से 16 वर्षीय नाबालिग युवती के अपहरण करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी 12वीं की छात्रा को भगाकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे। इसी दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर छात्रा को छुड़ा लिया।

जानकारी अनुसार पुलिस थाना परसवाड़ा की 16 वर्षीय युवती के पिता ने पुलिस थाना परसवाङा पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी की उनकी सबसे छोटी बेटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा बारहवीं की पढ़ाई कर रही है। कुछ अज्ञात युवकों ने 7 अगस्त को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले भागे है। बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है

पिता की शिकायत पर परसवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये सघन खोजबीन शुरू कर दी थी। पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की नाबालिक 16 युवती को थाना परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम बघोली के आरोपी शैलेष कुमार उर्फ छोटू टांगसे महाराष्ट्र के जिला रत्नागिरी की ओर भगाकर ले जा रहा है। इस पर थाना परसवाड़ा के नगर निरीक्षक राजीव उइके ने तुरंत टीम गठित करते हुए मामले के मुख्य आरोपी शैलेश कुमार उर्फ छोटू टांगसे को धर दबोचा। उसके कब्जे से युवती को छुड़ा लिया। घटना में आरोपी का साथ देने वाले उसके तीन दोस्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations