मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामुहिक विवाह में 27 जोड़ों का मुख्यमंत्री मितान योजना में हुआ तुरंत विवाह पंजीयन
त्वरित खबरे :

26 मार्च 2023

राजनांदगांव । शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव शहरी एवं ग्र्रामीण के द्वारा आज सतनाम भवन राजनांदगांव में आयोजित सामुहिक विवाह में 27 जोडों का विवाह कराया गया। जिनका मुख्यमंत्री मितान योजनांतर्गत नगर निगम राजनांदगांव की मितान की टीम ने मंडप में ही विवाह पंजीयन किया गया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ सरकार की जन कल्याणकारी योजना के तहत 14545 में फोन करने पर मितान की टीम घर बैठे जन्म, मृत्यु, शादी प्रमाण पत्र के साथ ही जाति प्रमाण पत्र, आय, निवास प्रमाण पत्र, गुमास्ता लाइसेंस, बच्चों का आधार कार्ड, भूमि उपयोग की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। योजना के क्रियान्वयन के तहत राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र में अब तक 4 हजार से अधिक प्रमाण पत्र बनाकर मितान के माध्यम से हितग्राहियों के घर तक पहुचाया गया। जिससे लाभ लेकर हितग्राही प्रसन्नता व्यक्त कर रहे है। वर्तमान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने वार्डो में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 27 जोड़ों का मितान के माध्यम से मंडप में ही विवाह पंजीयन किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं में से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आज महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव द्वारा सामूहिक विवाह आयोजित किया गया, जिसमें 27 जोडों का निःशुल्क विवाह सम्पन्न हुआ, 27 जोडों में 24 हिन्दू के अलावा 2 बौद्ध एवं 1 मुस्लिम अनुयायी थे, जिनका उनके रिती रिवाज से विवाह संपन्न हुआ और शासन की ही मुख्यमंत्री मितान योजनांतर्गत विवाह उपरांत मंडप में ही सभी जोडों का विवाह पंजीयन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की जनहितकारी शासन की मितान योजना में 14545 पर कॉल करके घर बैठे जन्म मृत्यु, विवाह, जाति, गोमास्ता लायसेंस का लाभ लोगांे को मिल रहा है, इसी योजना के तहत आज आयोजित सामूहिक विवाह में वैवाहिक जोडों ने विवाह पंजीयन का लाभ लिया।

महापौर परिषद में बजट पर अनुशंसा सहित अन्य विषयों की स्वीकृति

YOUR REACTION?

Facebook Conversations