मुख्यमंत्री के राजनांदगांव प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर एवं एसपी ने ग्राम सिंघोला में तैयारी का लिया जायजा :
त्वरित खबरे :

09 मई 2023

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव प्रवास के दौरान राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर  डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  अभिषेक मीणा ने आज ग्राम सिंघोला में कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने  माँ भानेश्वरी मंदिर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को पंडाल, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, एसडीएम  अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations