मुख्यमंत्री  जिले के प्रवास पर :
त्वरित खबरे : ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल :

09 मई 2023

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज 9 मई 2023 को जिले के प्रवास के दौरान राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 1.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे धान संग्रहण केन्द्र हेलीपेड ग्राम सिंघोला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोहपर 1.40 बजे से दोपहर 2.40 बजे तक ग्राम सिंघोला में माँ भानेश्वरी मंदिर दर्शन एवं मिनी स्टेडियम में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.40 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 3.5 बजे धान संग्रहण केन्द्र हेलीपेड ग्राम सिंघोला से हेलीकाप्टर द्वारा ग्राम हसदा जिला बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations