मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छुरिया प्रवास पर :
त्वरित खबरे : कंवर महोत्सव एवं किसान महासम्मेलन में होंगे शामिल :

 26 मार्च 2023

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज 26 मार्च 2023 को राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल 26 मार्च को दोपहर 1 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे मिनी स्टेडियम इन्द्रप्रस्थ महाविद्यालय छुरिया के सामने छुरिया पहुंचेगें। मुख्यमंत्री दोपहर 1.35 बजे से दोपहर 2.25 बजे तक हाई स्कूल मैदान नगर पंचायत छुरिया में आयोजित कंवर महोत्सव 2023 एवं किसान महासम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 2.25 बजे से दोपहर 2.40 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे मिनी स्टेडियम इन्द्रप्रस्थ महाविद्यालय छुरिया के सामने छुरिया से हेलीकाप्टर द्वारा ग्राम अंजोरा जिला दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations