गरियाबंद 16 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में होने वाले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पहुंच विहिन मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के परिवहन के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने जिला मुख्यालय से मतदान दल को ले जाने हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से मतदान दल के परिवहन के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए गरियाबबंद के प्रभारी तहसीलदार डोनेश्वर साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


Facebook Conversations