छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने ओवर ब्रिज में निर्माणाधीन डिवाइडर पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि पूरे देश में स्पेस टेक्नोलॉजी के नाम पर निर्माण कार्यों का जो भट्ठा भाजपा की केंद्र सरकार ने बिठाई है उससे बढ़कर डॉ रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में ट्रैफिक के दबाव झेलता और केंद्र सरकार की निष्क्रियता के चलते रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण करने में असक्षम भाजपा सरकार के चलते जनता दुर्घटना की शिकार हो रही थी हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए खंबेनुमा डिवाइडर लगाकर एक अच्छी व्यवस्था किया गया जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला और दुर्घटनाएं थमी वर्तमान में डिवाइड का निर्माण किया जा रहा है वह डिवाइड शायद नई वैज्ञानिक पद्धति से निर्माण किया जा रहा है जिसके तहत डामरीकृत सड़क पर मात्र टांचा मार कर फ्लाई एस ईंट से जोड़ाई का काम औपचारिकता निभाने के लिए किया जा रहा है निर्माण जो दो पहिया वाहन के ठोकर से ही धराशाई हो जाएगा ऐसी दशा में वर्तमान व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए डॉ रमन सिंह के नेतृत्व जागरूकता पर प्रश्न चिन्ह लगा कर भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार करने की होड़ मची हुई है और इस निर्माण से यह भी प्रमाणित हो गया कि बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह नरेंद्र मोदी जी की स्पेश टेक्नोलॉजी को फेल करने के लिए नई वैज्ञानिक पद्धति ढांचा टेक्नोलॉजी से निर्माण किया जा रहा है।


Facebook Conversations