‘MODI सरनेम वाले देश से भाग रहे’: PCC चीफ मरकाम का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, बोले- नीरव और ललित मोदी को भगाने का काम मोदी सरकार ने किया…
त्वरित खबरे :

23 मार्च 2023

रायपुर. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. मरकाम ने कहा, सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता. हम सत्य के साथ में हैं. राहुल गांधी के साथ खड़े हैं, करोड़ों भारतीयों की आवाज राहुल गांधी उठाते हैं. मोदी सरकार आवाज को दबाने और डराने का प्रयास कर रही है. 2019 लोकसभा चुनाव में नीरव मोदी ललित मोदी, मेहुल चौकसी, मोदी सरनेम वाले देश से भाग रहे हैं, इस देश की गाढ़ी कमाई का पैसा लेकर भाग रहे हैं. राहुल गांधी ने गलत क्या कहा है?

हम गांधी जी के अनुयाई हैं, गांधी जी हमेशा सत्य के साथ चले हैं. कांग्रेस जन भी सत्य के साथ चले हैं, मोदी सरकार से डरने वाले नहीं हैं. राहुल गांधी ने सत्य कहा है, नीरव मोदी ललित मोदी को भगाने का काम मोदी सरकार ने किया है. कोर्ट के डिसीजन का हम सम्मान करते हैं. ऊपर कोर्ट भी है. हम हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. सत्य की जीत होगी सत्य के साथ में कोर्ट का निर्णय आएगा.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations