मंगलवार को रात में जगह-जगह बांटी गई अमृत खीर:शरद पूर्णिमा पर आज भी होंगे कार्यक्रम बंगाली समाज करेगा व्रत व लक्ष्मी पूजा
त्वरित खबरे

इस बार शरद पूर्णिमा दो दिन मनाई जा रही है। यह स्थिति तिथि के प्रारंभ व समापन के कारण बन रही। कुछ स्थानों पर मंगलवार को पर्व मनाया गया। वहीं कई स्थानों पर आज यानी 20 अक्टूबर को पूजन, अभिषेक व धार्मिक आयोजन होंगे। आचार्य मोनू महाराज के अनुसार शास्त्रानुसार चंद्रोदय काल से पूर्ण रात्रि तक पूर्णिमा की तिथि होने पर शरद पूर्णिमा का व्रत करना चाहिए।

देव पंचांग के अनुसार 19 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 3 मिनट से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है, जो कि पूर्ण रात्रि में रहते हुए 20 अक्टूबर को रात्रि 8.26 तक व्याप्त है। इसलिए पूर्ण रात्रि के साथ पूर्णिमा तिथि 19 को मनाई गई। कई स्थानों पर खीर का वितरण किया गया।

स्नान दान व्रत के लए पूर्णिमा 20 को सूर्योदय के साथ पूर्णिमा को श्रेष्ठ कहा गया है। कई स्थानों पर काशी विश्वनाथ पंचांग के अनुसार आज शरण पूर्णिमा मनाई जाएगी। मंगलवार को कई घरों व स्थानों पर मां लक्ष्मी की पूजा की गई। बंगाली समाज के घरों में भी कलश स्थापना की जा चुकी है। आज व्रत रखकर लोक्खी पूजा की जाएगी।

पुलगांव आश्रम में मुफ्त बांटी जाएगी आयुर्वेद दवा

गायत्री प्रज्ञापीठशिवाश्रम पुलगांव में 20 अक्टूबर की रात में दमा व श्वांस की समस्या के लिए खीर के साथ आयुर्वेदिक दवा निशुल्क बंटेगा। आयुर्वेदाचार्य डॉ. बी देशमुख उपस्थित रहेंगे। रात 10 बजे से खीर बंटेगा। भजन संध्या भी होगी।

धनोरा में आज होगा मानस गायन कार्यक्रम

धनोरा में बुधवार रात 7 बजे से रामदास मानस मंडली ग्राम बंदौरा कवर्धा फननू बैरागी द्वारा मानस गायन का कार्यक्रम रखा गया है। रात्रि में खीर प्रसाद वितरण किया जाएगा। भक्तों से आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations