भिलाई- भिलाई इस्पात मजदूर संघ की बैठक भिलाई निवास में हुई। बैठक में 21, 22 और 30 जून को पटना में होने वाले शिखर सम्मेलन पर चर्चा की गई। इसमें 27 देश से 55 प्रतिनिधि और भारत से लगभग 100 प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसकी तैयारियों और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों और महिलाओं की भागीदारी के लिए सामाजिक सुरक्षा और जॉब सिक्योरिटी एल 20 के विषय को लेकर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और एल-20 के कन्वीनर बी सुरेंद्रन पहुंचे। उन्होंने बैठक में बताया कि एल-20 जी 20 के अंतर्गत ही कार्य करता है।
इसमें 11 इंगेजमेंट ग्रुप है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रम जगत की समस्याओं और उनके निदान के लिए बना है। इसमें मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा महिला तथा फ्यूचर के लिए जॉब मुख्य विषय है। वर्तमान में भारत में 67% असंगठित क्षेत्र के मजदूर काम कर रहे हैं, पर उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
वर्तमान में आउटसोर्सिंग का दौर चल रहा है। उसमें महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को देखकर रोजगार, रहन सहन, उनके अधिकार और समय पर वेतन पूरा मिले। बैठक में संघ के अध्यक्ष आईपी मिश्रा, महामंत्री रवि शंकर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे। सुरेंद्र ने बताया कि एल-20 एवं बी-20 जो एक इंडस्ट्रियल फैमिली कांसेप्ट है।
एआई से अनस्किल्ड श्रमिकों के लिए नहीं रहेगी जगह
एल-20 के कन्वीनर बी सुरेंद्रन ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक तरह का भस्मासुर है। आने वाले समय में अनस्किल्ड कर्मी के लिए कोई जगह नहीं रहेगी। इसलिए लगातार स्किल्ड बढ़ाते हुए कार्य करते रहना होगा तभी लोग आगे बढ़ पाएंगे। सरकारी क्षेत्र में भी कार्यरत कर्मचारियों को भी सामाजिक सुरक्षा अति आवश्यक है।

Facebook Conversations