मिनीमाता सम्मान के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 21 सितम्बर 2022।

 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य की एक महिला या अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनीमता सम्मान प्रदान किया जाता है। वर्ष 2022 में मिनीमाता सम्मान के लिए आवेदन 10 अक्टूबर 2022 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में जमा कर सकते हंै। इस संबंध में विस्तृत जानकारी व निर्धारित आवेदन प्रारूप कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations