राजनांदगांव/ 12/ सितंबर/2022 ।
सुप्रसिद्ध आसू कवि गोपालदास नीरज की स्मृति में छत्तीसगढ़ काव्य महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में किया गया । उक्त गरिमामय आयोजन में शहर के दिग्विजय महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक ( वनस्पति शास्त्र ) डॉ.सोनल मिश्रा को " छत्तीसगढ़ महिला रत्न सम्मान " प्रदान कर विभूषित किया गया ।
राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में 11 सितंबर रविवार को देश के जाने - माने कवि गोपालदास नीरज की स्मृति में आयोजित छत्तीसगढ़ काव्य महोत्सव का आयोजन साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ । उक्त कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया । विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा प्रकाशित विशेषांक में प्रकाशित कविता की श्रेष्ठता ने डॉक्टर सोनल को सम्मान का हकदार बना दिया । आयोजन के दौरान भी काव्य पाठ कराया गया ,जिसमें सोनल के काव्य पाठ की सराहना मुक्त कंठ से की गई । कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्व हिंदी रचनाकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर , नई दिल्ली उपस्थित थे ।

Facebook Conversations