महिला कांस्टेबल से अश्लील हरकत, डीएसपी पर गिरी गाज….
अजमेर – राजस्थान के अजमेर जिला के ब्यावर के डीएसपी हीरालाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बीते दो दिनों से महिला कॉन्स्टेबल के साथ उनका एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ था. शर्मनाक यह है कि स्विमिंग पुल में विवस्त्र होकर जब अश्लील हरकत की जा रही थी, महिला का छह साल का बेटा भी वही था। वीडियो में साफ है कि महिला सिपाही ने बेटे के सामने निर्लज्जता की पराकाष्ठा कर दी।
राजस्थान पुलिस सेवा के इस अधिकारी को एसओजी टीम ने पहले उदयपुर के रिसॉर्ट से हिरासत में लिया. इसके बाद उसे लेकर देर रात जयपुर पहुंची। अब खबर आ रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. अफसरों ने बाद में गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
उदयपुर के अनंता रिजार्ट से गुरुवार देर शाम हीरालाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं इस मामले में गृह विभाग की ओर से मामले की जाँच SOG को सौंपी गई थी. जिसके बाद एसओजी ( SOG) टीम की चाइल्ड पोर्नोग्राफी यूनिट ने की त्वरित कार्रवाई की.
आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में सैनी और एक महिला सिपाही स्विमिंग पूल में अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद महिला के पति ने नागौर के चितावा थाने में इसकी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी. ये शिकायत भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उसके बाद पुलिस महकमे ने तत्काल एक्शन लेते हुए सैनी और महिला सिपाही दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

Facebook Conversations