महाशिवरात्रि पर महामाया मंदिर पाटन में सांसद विजय बघेल ने की विशेष पूजा-अर्चना....
महाशिवरात्रि के पावन एवं आध्यात्मिक पर्व के अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल पाटन स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर पाटन में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव एवं माता महामाया के दर्शन कर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तिमय वातावरण, मंत्रोच्चार और घंटानाद के बीच सांसद श्री विजय बघेल ने शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेश और देश की उन्नति की कामना की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सत्य, तप, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, नेहा बाबा वर्मा, केवल देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आध्यात्मिक माहौल में भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।

Facebook Conversations