महापौर हेमा देशमुख ने पूज्य सिंधी समाज को चेटीचंद-झूलेलाल जयंती की दी बधाई :
त्वरित खबरे :

23 मार्च 2023

राजनंादगांव । परम् पूज्य सिंधी समाज के इष्टदेव साई झूलेलाल जी जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज के वरिष्ठजनों, युवाओ व महिलाओं को महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने चेटीचंद की बधाई दी है। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि झूलेला जी के आर्शीवाद से धन धान्य, हौसले और वनस्पति के साथ स्वस्थ्य मानव की परिकल्पना के साथ कर्मठता और उद्यमी होना इस समाज की पहचान बनी है।

महापौर श्रीमती देशमुख ने बधाई देते हुये कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने एतेहासिक फैसला लेते हुये जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश की घोषणा की है, जो सिंधी समाज का सम्मान है और उनकी सिंधी समाज के प्रति आस्था है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations