मौसम -:तीन दिन से लगातार रात के तापमान में गिरावट, पांच डिग्री तक नीचे पहुंचा पारा
त्वरित खबरे

उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का सीधा असर ट्विनसिटी पर पड़ रहा है। लगातार तीन दिन से रात का पारा 16.6 डिग्री के साथ सामान्य से 5 डिग्री कम पर बना हुआ है। साथ ही सुबह हल्की धुंध की भी स्थिति बन रही है। आने वाले दिनों में इसमें कमी आने की संभावना है। वहीं दिन का तापमान 33.4 से 33.6 के बीच बना हुआ है। यह सामान्य से 2 डिग्री ऊपर चल रहा है।

रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 के साथ सामान्य से 2 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री के साथ सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 82 फीसदी थी और शाम को 46 फीसदी। साथ ही आसमान में 10 फीसदी बादलों की उपस्थिति रही। हवा की औसत गति 4 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इस तरह दोपहर 2.30 के बाद से सुबह 5.30 तक हर घंटे तापमान में 15 डिग्री की कमी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी भारत में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं आ रही है। इसका असर यह हुआ है कि छत्तीसगढ़ के लगभग सभी हिस्सों में भी ठंडी हवाएं चल रहे हैं। रात में ओस गिर रही है। वहीं सुबह के समय पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरा छाने लगा है, जिस वजह से ठंड बढ़ने लगी है।

अब बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक शुष्क हवा आने की वजह से रात का तापमान सामान्य से कम चल रहा है। अब एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे दिन के तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर और दिसंबर महीने में इस बार जिले में पिछले बार की तुलना में अधिक ठंड पड़ने के आसार है। अभी से रात में ठंड की वजह से ऐसा महसूस किया जा रहा है।

आगामी दिनों में पुन: बन रही बारिश की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में पुन: हल्की से मध्य बारिश की संभावना बन रही है। आशंका जताई गई है कि 30 अक्टूबर के करीब बादल छाएंगे। दुर्ग सहित आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऐसे हालात बन रहे हैं, लेकिन सिस्टम काफी कमजोर है, यह कितना असर डालेगा, इसे फिलहाल स्पष्ट नहीं किया जा सकता। 48 घंटे पहले ही अनुमान लग पाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations