मार्केट क्षेत्र डोर टू डोर 237 लोगों ने लगाया पहला और दूसरा डोज, टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार,
त्वरित ख़बरें - - डोर टू डोर वैक्सीनेशन को लेकर मिल रही है बड़ी सफलता, टीकाकरण दस्तक महाभियान में 237 लोगों को लगाया गया टीका

मार्केट क्षेत्र डोर टू डोर 237 लोगों ने लगाया पहला और दूसरा डोज, टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार,

दुर्ग / नगर पालिक निगम /  कोविड वैक्सीनेशन को लेकर दुर्ग नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल,कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में नगर निगम औऱ स्वास्थ्य विभाग टीम लगातार मार्केट क्षेत्र में काम कर रही है। संयुक्त रूप से उपक्रम दुर्ग मे 100% वैक्सीन लगाने का लक्ष्य,कोरोना वेरिएंट के खतरे के बीच शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए नई पहल।बढ़ते कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डोर टू डोर इंदिरा मार्केट क्षेत्र के दुकानों में जाकर पहले डोज और दूसरा डोज लगाया जा रहा है।मार्केट क्षेत्र डोर टू डोर 237 लोगों ने लगाया पहला और दूसरा डोज, टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार, डोर टू डोर वैक्सीनेशन को लेकर मिल रही है बड़ी सफलता, टीकाकरण दस्तक महाभियान।

वर्तमान में पहले डोज से दुगनी दूसरा डोज लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।नगर पालिक निगम और स्वास्थ्य विभाग पहला एवं दूसरा डोज लेने वालों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।निगम क्षेत्र अंतर्गत केंद्र निर्धारित कर लगाकर वैक्सीन लगाई जा रहा है।इससे टीकाकरण में वृद्धि हो रही है। लगातार टीकाकरण महाअभियान हर दुकान दस्तक अभियान के तहत कोरोना वेरिएंट के खतरे के बीच शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए नई पहल की सफलता देखी जा रही है।जिला पंजीयन कार्यालय दुर्ग के,भुआर्य,शशि पात्रे, दीपाली राजपूत,अरविन्द्र वासनिक,दिव्या देवांगन,

स्वास्थ विभाग के सुपरवाईजर  मनेंद्र साहू व नगर निगम के सहायक बाजार प्रभारी ईश्वर वर्मा, श्रीमती भूमिका साहू,आराधना यदु,उमलेश्वरी साहू समेत टीम मौजूद थे। टीम द्वारा जिला पंजीयन कार्यालय में पहुँचकर एव इंदिरा मार्केट के प्रेस कम्प्लेक्स में पत्रकार रविन्द्र तिवारी,उमेश देवांगन के अलावा हटरी बाजार क्षेत्र ने घुम-घुमकर निगम व स्वास्थ्य विभाग टीम इंदिरा मार्केट के हर प्रतिष्ठान में जाकर व्यवसायी व कर्मचारियों को प्रथम व द्वितीय डोज का वैक्सीन कोविशिल्ड एवं को-वैक्सीन 237 लोगो को लगाया गया।वैक्सीन की लगने की जानकारी मिलते ही टीकाकरण के लिए आसपास के प्रतिष्ठानों के व्यापारी अपनी पहली ओर दूसरी डोज लगवाने पहुंच रहे हैं। निगम व स्वास्थय विभाग की टीम इंदिरा मार्केट व सब्जी बाजार क्षेत्र के हर प्रतिष्ठान में जाकर वैक्सिनेशन का जांच और आवश्यकतानुसार वैक्सीन का डोज लगा रही है। लगातार टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations