वितरण स्थलों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
दुर्ग, 28 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु मानस भवन दुर्ग, शास. पॉलिटेक्टिनिक कॉलेज दुर्ग एवं शास. विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साइंस कॉलेज दुर्ग) में मतदान सामग्री वितरण किया जाएगा। तीनों स्थलों पर सामग्री वितरण के संपूर्ण प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 67 अहिवारा हेतु मतदान सामग्री का वितरण शास. पॉलीटेक्निक कॉलेज दुर्ग में किया जाएगा। उपर्युक्त स्थल हेतु आयुक्त नगर पालिका निगम रिसाली मोनिका वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन, 64 दुर्ग शहर, 68 साजा (आंशिक) व 69 बेमेतरा (आंशिक) हेतु मतदान सामग्री का वितरण मानस भवन में होगा, जिसके लिए आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग लोकेश चंद्राकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर व 66 वैशाली नगर हेतु मतदान सामग्री का वितरण शास. विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साइंस कॉलेज दुर्ग) में होगा, जिसके लिए आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई देवेश ध्रुव (आईएएस) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


Facebook Conversations