मानपुर उपकेन्द्र में 3.15 एम.व्ही.ए. का नया पॉवर ट्रांसफार्मर को किया गया चार्ज
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

मानपुर अंचल के 32 ग्रामों के 4050 बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का मिलेगा लाभ

मानुपर, 24 अप्रैल 2025 - मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत नये जिलें मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में मानपुर में विद्यमान 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र में 1.60 एम0व्ही0ए0 के पॉवर ट्रांसफार्मर का क्षमता वृद्धि करते हुए 3.15 एम0व्ही0ए0 का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर चार्ज किया गया। इस प्रकार मानपुर उपकेन्द्र की क्षमता 4.75 एम0व्ही0ए0 से बढ़कर 6.30 ए0व्ही0ए0 हो गया है। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के अथक प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से मानपुर उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

मोहला़ संभाग के कार्यपालन अभियंता अनिल कुमार रामटेके ने बताया कि मानपुर उपकेन्द्र में 1 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से स्थापित नये 3.15 एम0व्ही0ए0 का अतिक्ति पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से वनांचल मानपुर क्षेत्र के 32 ग्रामों के 4050 उपभोक्ताओं को उच्चगुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट एवं अधीक्षण अभियंता एस. कंवर ने कार्यपालन अभियंता,  ए0के0 रामटेके, सहायक अभियंता शिरीष मिलिंद, एस.के. ठाकुर, आर0पी0 ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता सुश्री भावना मंडावी और उनकी टीम की सराहना की है।    

YOUR REACTION?

Facebook Conversations