10/5/2023
राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला मां भानेश्वरी देवी जयंती महोत्सव का शुभारंभ मां भानेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आरती उतारकर, भव्य कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासन अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने मां भानेश्वरी देवी का आरती उतारकर पूजा अर्चना किया। इस दौरान जिला साहू संघ सह प्रभारी श्रीमती अंजनी साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू, जिला साहू संघ उपाध्यक्ष गीता साहू ,यशवंत साहू संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, ज़िला संगठन सचिव माधव साहू, रुपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी जिला साहू संघ राजनांदगांव , ओमप्रकाश साहू, मुकेश साहू सरपंच, भोज राम साहू, जगत नारायण, दिलीप ठाकुर मंदिर पुजारी, रोशन साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना कर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा मां भानेश्वरी प्रांगण से आरंभ हुआ जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ,युवतियों एवं महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर गली भ्रमण किया।
मां भानेश्वरी देवी की शोभायात्रा रथ पर सवार होकर निकाली गई एवं सेवा भजन मंडलियों द्वारा भजन गाते हुए मां भानेश्वरी देवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

Facebook Conversations