लोहे का धारधार छुरा लेकर लहराने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक मोहम्मद जलालुद्दीन खान के नेतृत्व में आसमाजिक तत्वो एवं बदमाशो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया है। जिसके परिपालन में थाना सोमनी द्वारा लगातार सघन पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रही है, कि दिनांक 12.05.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति इलेक्जर कार्बो प्राईवेट लिमिटेड कंपनी बिरेझर के पास अपने हाथ में लोहा का खुरा रखा है और आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर थाना सोमनी तत्कालीन प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक मोहम्मद जलालुद्दीन खान द्वारा वरिष्ट अधिकारियो को सूचित कर तत्काल सोमनी पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल इलेक्जर कार्बो प्राईवेट लिमिटेड कंपनी बिरेझर पहुंचे जहा एक व्यक्ति एक लोहे का धारधार छुरा अपने दाहिने हाथ में लेकर लहरा रहा था जिसे समक्ष गवाहन के आरोपी सुरेश साहू पिता स्व. रेवाराम साहू उम्र 43 वर्ष साकिन स्टेशन मुढीपार थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ.ग. को लोहे का धारधार छुरा के साथ पकडकर अपराध क्रमांक 93/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना सोमनी प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक मोहम्मद जलालुद्दीन खान, प्रधान आरक्षक 660 डुलेश्वर साहू, एवं आरक्षक 1138 शहबाज सिद्दीकी, 63 गुलाब सिंह चंद्राकर, 1276 बेनू राम नेताम व समस्त थाना सोमनी स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

Facebook Conversations