लंबित प्रकरणों काे निपटाने के दिए निर्देश :  अनुपस्थित कर्मियों को किया निलंबित
त्वरित खबरे

राजनांदगांव २२ अप्रैल 

संभागायुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे ने जिले के अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत कार्यालयों का निरीक्षण किया। कावरे ने कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे ही नगर पंचायत डोंगरगांव कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 7 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मुख्य नगर पंचायत अधिकरी, नगर पंचायत डोंगरगांव एवं अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

तहसील कार्यालय डोंगरगांव के निरीक्षण के दौरान 5 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तहसील डोंगरगांव स्थित लोक सेवा केन्द्र का मुआयना किया गया। कार्यालय में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा के दौरान ग्राम पंचायत दर्राबांधा के ग्रामीण सकन ने बताया कि उनका बंटवारा का प्रकरण लंबित होना बताया गया, जिस पर संभागायुक्त दुर्ग संभाग ने समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए नायब तहसीलदार अशोक राजपूत के न्यायालय में 185 प्रकरण लंबित पाए जाने पर कावरे ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

बिना कारण बताए कार्यालय में अनुपस्थित

तहसील कार्यालय अंबागढ़ चौकी के निरीक्षण के दौरान 3 दिवसों से बिना कारण बताए कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर धनेश कुमार कौशिक एवं जनपद पंचायत मोहला के लेखापाल यशवंत ठाकुर को संभागायुक्त दुर्ग संभाग द्वारा निलंबित किया गया। तहसील कार्यालय में उपस्थित ग्राम कोचराटोला के आवेदक केशर द्वारा त्रुटि सुधार का कार्य लंबित होना बताया जिस पर संभागायुक्त ने तत्काल त्रुटि सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए। जनपद पंचायत मोहला में निरीक्षण के दौरान 6 अनुपस्थित कर्मचारी एवं जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में 6 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations