लखबीर की हत्या मामले में पंजाब सरकार ने SIT बनाई, ADG की अगुआई में 3 IPS करेंगे जांच
त्वरित खबरे

दिल्ली से सटे सिंघु बॉर्डर पर 15 अक्टूबर को हुई लखबीर सिंह की हत्या की जांच के लिए पंजाब सरकार ने 3 IPS अफसरों की SIT का गठन कर दिया है। SIT की अगुआई ADGP करेंगे, जबकि इसमें एक IG और एक SSP शामिल होंगे। SIT लखबीर के सिंघु बॉर्डर पर पहुंचने और उसके बाद वहां हुए घटनाक्रम की जांच करेगी।

लखबीर की सुबह 15 अक्टूबर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद शव को पुलिस बैरिकेड से लटका दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 4 निहंगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations