कवर्धा / *कवर्धा मे हुए हिंदुओं के साथ हिंसक घटना मे शासन प्रशासन के द्बारा हिन्दुओं के ऊपर मुख्यमंत्री एवं मंत्री के दबाव में पुलिस द्बारा एकपक्षीय कार्रवाई पर उतारू हो गई है*
*निर्दोष जनता पर लाठियां बरसाया जा रहा है आंसू गैस ,गोले दागे जा रहे है पूरा कवर्धा जल रहा है और छत्तीसगढ़ का शासन और प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है वहीं अपना राजनैतिक चेहरा चमकाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जलता कवर्धा छत्तीसगढ़ को छोड़ उत्तरप्रदेश में ढोंग करने चले गए हैं*
*जिसके खिलाफ भाजयुमो भीमभोरी मंडल अध्यक्ष ताकेश्वार सोनी के नेतृत्व मे एकदिवसीय विरोध छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का पूतला दहन कर पिरदा चौक मे विरोध जताया गया*
*हिन्दुओं के ऊपर इस प्रकार के अत्याचार और प्रशासनिक लाठीचार्ज पर भाजयुमो भिंभौरी मंंडल घोर निंदा करते हैं*
*प्रदर्शन करते समय भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा ने कहा की इस प्रकार से हिंदुओ पे हो रहे अत्याचार को आंख बंद कर के बैठे है और अपना प्रदेश जलता छोड़ दूसरे प्रदेश में जाकर धरना पर बैठे है और आप खुद एक हिंदू होकर भगवा ध्वजा का अपमान कर रहे है ऐसे में भूपेश सरकार असंप्रदायिक लोगो का साथ दे रहे है भूपेश बघेल जी*
*प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भोलाशंकर वर्मा ने अपने शब्दो में भूपेश सरकार को चेतावनी देते हुवे कहा की यदि आप इसी प्रकार से हिन्दुओं के साथ अन्याय करोगे और हम हिन्दुओं को जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक हम इसी प्रकार भुपेश जी आपका और आपके मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला फूंकते रहेंगे और आप अपना राज्य छोड़ कर दूसरे राज्य में राजनीतिक रोटियां सेकने गए है लगता है मुख्यमंत्री जी अपना दायित्व भूल गए है*
इस बीच भिंभौरी मंंडल से उपाध्यक्ष जीतू साहू,दीपक यदु,महामंत्री निहाल परगनिया,मिडिया प्रभारी सोनू वर्मा ,चंद्रिका वर्मा जनपद सदस्य बेरला,तेजस्वी पवन डहरिया,पूर्णिमा नायक,चमेली वर्मा,चंद्रकला बंजारे, रामकुमार वर्मा,देवदत्त साहू,आशीष साहू, चमन पाटिल मंडल के सभी सदस्य शामिल थे*

Facebook Conversations