कुत्ते को गाड़ी से बांधकर खींचने पर मचा बवाल ,हुआ एफआईआर दर्ज
त्वरित खबरे :

19/ सितंबर/2022

जयपुर। डॉक्टर को समाज में एक इज्जत की नजर से देखा जाता है. माना जाता है कि उनमें आम लोगों की तुलना में ज्यादा संवेदनशीलता और मानवता होती है. लेकिन राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसमें एक डॉक्टर कुत्ते को कार से बांधकर बुरी तरह घसीटते ले गया. मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद डॉक्टर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वायरल वीडियो में नजर आए वाकये की पड़ताल में खुलासा हुआ कि जो शख्स कुत्ते को बांधकर गाड़ी दौड़ा रहे हैं, वो जोधपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले सर्जन डॉ. रजनीश गालवा अपनी कार के पीछे एक स्ट्रीट डॉग को बांधकर गाड़ी दौड़ा रहे थे. जब राहगीरों ने देखा तो डॉक्टर की गाड़ी को रुकवाकर कुत्ते को छुड़वाया. इस दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी डॉक्टर को खरी खोटी सुनाई.

वहीं डॉ. गालवा का तर्क था कि स्ट्रीट डॉग उनके घर के पास रहता है, इसलिए उसे वहां से हटाने के लिए लेकर जा रहा था. पूरी घटनाक्रम को लेकर और डॉग होम फाउंडेशन ने जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में मामले की शिकायत की है. थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations