कुपोषित बच्चों हेतु वरदान साबित हुई एनआरसी जिला अस्पताल बेमेतरा जिला बेमेतरा के अब तक 1696 बच्चे हुए कुपोषण से मुक्त
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चो के साथ पालक भी होते है लाभान्वित

बेमेतरा 25 मई 2024/- बेमेतरा जिला में जिला के कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए पोषण पुनर्वास केन्द्र - NRC जिला चिकित्साल्य बेमेतरा में संचालित है। जहाँ 0 वर्ष से 05 वर्ष तक के बच्चों को भर्ती कर  कुणेषण से मुक्त करने का कार्य किया जाता है। पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, ANM, चिरायु के टीम द्वारा भेजा जाता है, एवं पालक स्वयं बच्चों को ला कर भी भर्ती करा सकते है। पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को 15 दिवस तक भर्ती करके पोषन आहार एवं उचित दवाईयों के माध्यम से उपचार किया जरा है। पोषण पुनर्वास केन्द्र में गंभीर- कुपोषित बच्चों एवं ऐसे बच्चे जिन्हे लंबे समय से दस्त हो रहा हो, या बार-बार बिमार पड़ते है, ऐसे बच्चे को भी NRC ने भर्ती कर सकते है। पोषक आहार में बच्चो को थेरापूटिक फूड, (F75, F100) Formula milk, एवं समय समय पर नाश्ता (दलिया, हलवा,खिचड़ी, इडली, सेवई आदि) एवं माताओं को दो समय का भोजन प्रदाय किया जाता है तथा माता को 150 रु. प्रतिदिन का 15 दिवस का 2250.00 रु. छुट्टी पश्चात् प्रदाय किया जाता है। यहाँ पर दि जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं  मुफ्त में प्रदाय किया जाता है। जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र बेमेतरा में जनवरी, 2013 से संचालित है, जिसमे कुल अब तक 1696 बच्चे भर्ती होकर सुपोषित हो चुके है।

 वर्ष                      लाभान्तित    

2013-14                      87   

2014-15                    127

2015-16                    149

2016-17                    134

2017-18-                   225

2018-19-                   208

2019 20                    213

2020-21                      88

2021-22                      33

2022-23                    180

2023-24                    221

 अप्रैल से मई

 2024 तक -             31

 _Total 1696_ 

जिला अस्पताल बेमेतरा के एमसीएच बिल्डिग में स्थित

पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों को सुपोषित करने हेतु जिला के जिलाधीश रणबीर शर्मा के निर्देश पर सीएमएचओ सह सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. चुरेन्द्र, अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ स्वाति यदु के मार्गदर्शन एवं शिशुरोग विशेषज्ञ डाँ दीपक कुमार निराला, चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन वर्मा के देखरेख एवं फिडिंग डिमास्ट्रेटर  दीप्ति धुरंधर तथा स्टॉफ नर्स कु.अंकिता वर्मा,  कु. हिमेश्वरी साहू ,  लक्ष्मी-परगनिहा,   ममता वर्मा, कु. सत्यवती रागे एवं कुमारी रोहिणी चंद्राकर के देखरेख में रखा जाता है एवं  नमिता दुबे (कुक) के द्वारा भोजन तैयार किया जाता है। इन सभी के का योगदान से कुपोषित बच्चों को सुपोषित,कुपोषण से मुक्त होकर स्वस्थ्य बच्चे को घर जाने हेतु छुट्टी दिया जाता है,जिनसे राज्य और देश में कुपोषित बच्चों की दर में कमी होने पर योगदान भी रहता है ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations