गरियाबंद देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली से तीन दिन पूर्व उनके बैंक खातों में आज अंतरित कर दी गई है। यह राशि शनिवार 28 फरवरी कोे बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कृषक उन्नति योजनांतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन समारोह में मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश भर के किसानों के खातों में राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में कृषक उन्नति योजना के तहत वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
त्वरित ख़बरें : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

Facebook Conversations