क्रेडिट कार्ड से कर्ज दिलाने का झांसा देकर 4 करोड़ की ठगी करने वाले ठगों के खिलाफ दूसरे शहरों के लोग भी रिपोर्ट करने सामने आ रहे है। रायपुर के अलावा दुर्ग-भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव और महासमुंद से एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने आकर तेलीबांधा थाने में शिकायत की है।
.तेलीबांधा पुलिस ने उनकी शिकायतें पर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस की टीम फिर से कपड़ा मार्केट स्थित एक्सिस बैंक जाएंगी। जहां से आरोपियों ने 56 लाेगों का क्रेडिट कार्ड बनाया था। पुलिस ने बैंक से 56 लोगों के दस्तावेज मंागे है, जो कार्ड बनाने के लिए बैंक में जमा किया गया है। हालांकि पुलिस को अब तक दस्तावेज नहीं मिले है। इसलिए पुलिस अधिकारी फिर से बैंक जाएंगे। पुलिस अफसरों ने बताया प्रारंभिक जांच में दो-तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।
उन्होंने फर्जी आरटीआर तैयार किया है। आय को दस्तावेजों में कूटरचना करके ज्यादा दिखाया है। इसमें कुछ बैंक अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। क्योंकि बिना बैंक के अधिकारी या कर्मचारी के सांठगांठ के इतने लोगों के नाम से कार्ड जारी नहीं किया जा सकता और कर्ज नहीं निकाला जा सकता। जांच में जिनकी भी भूमिका पाई जाएगी, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Facebook Conversations