शनिवार को जिले में 3 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनसे एक्टिव मरीजों की संख्या 65 हो गई है। वहीं पहले मिल चुके एक भी मरीज की रिकवरी नहीं हुई है। नए मरीजों से जिले में अबतक मिले कुल कोरोना मरीज 96876 हो गए हैं। इनमें 95017 की रिकवरी और 1798 की मौत हुई है।
शनिवार को जिले के एक भी कोरोना मरीज ने दौरान भर्ती या होम आइसोलेशन में दम नहीं तोड़ा है। कुल 1145 सैंपलों की जांच की गई है। जिसमें 3 सैंपल संक्रमित मिले हैं। इधर जिले में रोजाना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी कर रखा गया है। लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Facebook Conversations