कोरबा-: कोरबा के सबसे पॉश इलाके निहारिका क्षेत्र स्थित होटल विनायक रीजेंसी में आकर ठहरे रायपुर के एक स्वर्ण व्यवसायी ने पुलिस को सूचित किया है कि होटल के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर कोई उसमें रखा 1 किलो सोना ले भागा है। सूत्र बताते हैं कि उस व्यापारी ने पुलिस को बताया है कि वह कोरबा में स्वर्णकारों को यह सोना देने आया था। सुरक्षा की दृष्टि से उसने अपने पास रखा 1 किलो सोना गाड़ी में ही छोड़ दिया था जिसका शीशा तोड़कर सोने की चोरी कर ली गई।
इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलने पर एसपी भोजराम पटेल, सीएसपी योगेश साहू और अन्य पुलिस अधिकारी होटल पहुंच गए। काफी देर तक व्यापारी से पूछताछ करने के बाद एसपी तो वापस चले गए लेकिन शेष अधिकारी अभी भी इस चोरी को लेकर पूछताछ जारी रखे हुए हैं।

Facebook Conversations